अनियंत्रित बाइक सवार जा घुसा ट्रक के पिछले हिस्से में हुआ घायल

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

लातेहार/महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड में बाजार से खरीदारी करने के बाद में वापस घर लौट रहे बाइक सवार का बाइक ग्राम रेगाई स्थित मेन रोड पर ब्रेक डाउन ट्रक के नीचे में जा घुसा।
बाइक सवार झारखंड छत्तीसगढ बॉर्डर के पास के गांव अमटही कुसमी निवासी मंगल नागेशिया ,  पिता जिगरा नागेशिया है। शाम करीब 6 बजे महुआडांड़ से वापस छत्तीसगढ जाने क्रम में सड़क दुर्घटना का शिकार होकर ट्रक के नीचे में जा घुसा था जहां ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिये घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
इलाज कर रहे डॉक्टर अमित ने बताया कि घायल युवक का हाथ टूट गया है साथ ही सिर पर भी हल्का चोट लगा हुआ है वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अगर युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चलता तो सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो जाता हेलमेट पहने के कारण ही जान बच पाया है ‌ 

Spread the love