अंतिम जोहार : राहुल, खड़गे और तेजस्वी सहित कई दिग्गजों ने दी गुरुजी को अंतिम विदाई

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : गुरुजी शिबू सोरेन की अंतिम विदाई में देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। अंतिम संस्कार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए नेमरा पहुंचे। इसके अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, अन्नपूर्णा देवी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सांसद पप्पू यादव, आआपा के सांसद संजय सिंह के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आजसू अध्युक्ष सुदेश महतो, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, योगेंद्र साव, बेरमो विधायक अनूप सिंह, रामगढ़ विधायक ममता देवी, मथुरा महतो, राजेश कच्छप, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, बिरंची नारायण, अंबा प्रसाद, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रवक्ता विनोद पांडेय, डीजीपी अनुराग गुप्ता, विनोद किस्कू, चित्रगुप्त महतो, आलम अंसारी सहित झारखंड के मंत्री-विधायक से लेकर कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के अध्युक्ष सुदेश महतो मंगलवार को बाईक से ही नेमरा गांव पहुंचे और गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दरअसल, अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो सहित कई आजसू नेता नेमरा से छह किलोमीटर पहले बरलंगा चौक के पास लंबे जाम में फंस गए। इसके बाद आजसू कार्यकर्ताओं ने बाइक की व्यवस्था की, तब सभी नेता छह किलोमीटर की दूरी बाइक से तय कर अंतिम शिबू सोरेन के संस्कार में शामिल हुए। सुदेश महतो के साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत सहित अन्य नेता भी बाइक से ही नेमरा पहुंचे और गुरुजी को अंतिम जोहार किया।

Spread the love