Eksandeshlive Desk
राँची: जोहार दर्पण काव्य मंच द्वारा 21 फरवरी 2025 अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर काव्य गोष्ठी हुई। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सुनीता अग्रवाल ने दी। संयोजक सह अध्यक्ष पंकज कुमार दास के दिशा निर्देश में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के शिक्षाविद् एवं खोरठा भाषा के रचनाकार महेंद्र नाथ गोस्वामी सुधाकर थे। संध्या रानी मंच संचालन किया। मीरा कनौजिया, देवानंद मिश्रा, गोविंद कुमार, सुनीता तिवारी, सुरभि शुक्ला, संजय हजारीबागी, पुष्पा कुशवाहा, अमर कुमार प्रमाणिक, सोनम झा, अंत्रिका सिंह, अखिल मिश्रा, महेश तंवर, कविता साव , पंकज कुमार दास, सुधाकर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्यामल मुंशी ने रचनाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हिंदी के साथ-साथ खोरठा, भोजपुरी, राजस्थानी, अंगिका एवं मैथिली आदि मातृभाषा में रचनाएँ प्रस्तुत हुई। संजय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया