आशुतोष झा
काठमांडू: काठमांडू स्थित भारत के राजदूतावास, संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्रालय, नेपाल सरकार तथा नेपाल सरकार की परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों ने आज भारत सरकार की अनुदान सहायता के तहत नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में 11 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (HICDPs) को कार्यान्वित करने हेतु समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत नेपाली रुपए में 1.16 अरब है।
ये 11 परियोजनाएँ इस प्रकार हैं:- (i) श्री जनज्योति माध्यमिक विद्यालय का निर्माण, सानी त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-4, कालिकोट जिला, कर्णाली प्रदेश; (ii) श्री महेश्वर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण, भीमदत्त नगरपालिका-10, कंचनपुर जिला, सुदूरपश्चिम प्रदेश; (iii) प्राथमिक विद्यालय के शैक्षिक भवन का निर्माण, राजदेवी नगरपालिका-4, रौतहट जिला, मधेश प्रदेश; (iv) श्री जन आदर्श माध्यमिक विद्यालय का निर्माण, शिवगंज, शिवसताक्षी नगरपालिका, झापा जिला, कोशी प्रदेश; (v) श्री गोकुलेश्वर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण, शैलेशिखर नगरपालिका-9, दार्चुला जिला, सुदूरपश्चिम प्रदेश; (vi) श्री जनता माध्यमिक विद्यालय का निर्माण, गौरादाहा नगरपालिका-1, झापा जिला, कोशी प्रदेश; (vii) पथरदैय्या स्वास्थ्य चौकी का निर्माण, विजय नगर ग्रामीण नगरपालिका-3, कपिलवस्तु जिला, लुंबिनी प्रदेश; (viii) नगरपालिका अस्पताल का निर्माण, त्रियुगा नगरपालिका–5, उदयपुर जिला, कोशी प्रदेश; (ix) अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (WMC) का निर्माण, दुहबी नगरपालिका-4, सुनसरी जिला, कोशी प्रदेश; (x) इलाम अस्पताल आपातकालीन ब्लॉक का निर्माण, इलाम नगरपालिका-07, इलाम जिला, कोशी प्रदेश; और (xi) भिमगिठे स्वास्थ्य चौकी का निर्माण, बडिगाड ग्रामीण नगरपालिका-7, बागलुंग जिला, गण्डकी प्रदेश।
