अपहरण एवं छेड़खानी मामले में पांच गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहिबगंज/राजमहल: लखीपुर एवं मानसिंगा पेट्रोल पंप के बगल में बंगाली टोला के पास से पांच अभियुक्त -सेंटू शेख उम्र करीब 25 वर्ष, समीर शेख उम्र करीब 20 वर्ष, बाबर शेख उर्फ मोहम्मद सरीकुल हक उम्र 20, मेंबर शेख उम्र 18 वर्ष साकिन गोडिया एवं हमीद शेख उम्र लगभग 19 वर्ष साकिन हसन टोला सभी थाना राजमहल जिला साहिबगंज को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। शुक्रवार को बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेवाल ने जानकारी देते हुए बताया की इन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया की छात्राओं के साथ छेड़ – छाड़ एवं अपहरण करने के आरोप मे राजमहल थाना कांड संख्या 362/25 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल बिमलेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा शुक्रवार सुबह करीब 2:30 में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी मजहर टोला दियारा के पास की गई। इस छापामारी दल में राजमहल सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी एवं अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Spread the love