Kamesh Thakur
रांची: बरियातु थाना की पुलिस ने अपराधिक घटना के अंजाम देने की योजना बनाते तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये अपराधियों में अंकित कुमार सिंह (27)एदलहातु कब्रिस्तान, दीपक कुमार सिंह (27) और अंकुश कुमार सिंह, उर्फ लक्की (24) दोनों चिरौदी सरना कॉलोनी का रहने वाले है। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, पांच जिंदा गोली, 50 हजार रूपये और दो मोबाईल बरामद किया है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को बरियातु थाना में प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बोरेया रोड स्थित मुण्डा होटल परिसर मे कालु लामा गैंग के अपराधी हथियार के साथ जमा है। इस संबंध में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एदलहातु टीओपी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। टीम गठित मुंडा होटल को घेर कर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में होटल परिसर एवं आस पास से दीपक कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह एवं अंकुश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनलोगों के पास से प्रतिबंधित पिस्टल, जिंदा गोली,पचास हजार रुपए और दो मोबाईल बरामद किया गया ये लोग पूर्व से भी कई कांडो में संलिप्त रहे हैं। गुरूवार की देर रात सभी अभियुक्त योजना बनाकर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। कि इससे पहले ही पुलिस के हथे चढ़े सभी अपराधी। गिरफ्तार इन सभी अपराधियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल:
संजीव कुमार बेसरा पुलिस उपाधीक्षक सदर,मनोज कुमार पुनि सह थाना प्रभारी बरियातु , पुजा विभुती उराँव पुअनि,मुकेश कुमार साह सअनि सहित बरियातु थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।