अपराधियों ने दो सुकर व्यवसायी को मारी गोली, घायल

Crime

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग : जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित पतरा पुल के समीप बुधवार को अपराधियों ने सुकर व्यवसायी को गोली मार दी। गोली लगने से बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी लुरूंगा निवासी कुलेश्वर बेदिया, पिता चेता बेदिया और बैजू बेदिया, पिता गणेश बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुलेश्वर बेदिया के सीने में गोली लगी हैं। जो शरीर में अटका हुआ हैं। वहीं बैजू बेदिया के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीकरी ओपी के एसआई संजीव कुमार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए केरेडारी ले गए। जहां जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार और केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार की पहल पर गंभीर रूप से घायल कुलेश्वर बेदिया को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। गोलीबारी की घटना में शामिल तीन बाइक सवार भागने में सफल रहे। केरेडारी और सीकरी ओपी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं। दोनों घायल युवक सुकर पालन का कार्य करते हैं।