असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी डॉ हिमंता विश्वाशर्मा पहुंचे हजारीबाग

360° Ek Sandesh Live Politics States

Eksandesh desk

हज़ारीबाग़: शुक्रवार को देर शाम हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के आवास पर असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी डॉ हिमंता विश्वाशर्मा का आगमन हुआ जहां पर सांसद मनीष जायसवाल एवं उनके पिता ब्रज किशोर जयसवाल के द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिसके बाद बड़कागांव विधानसभा के महूदी गाँव मे मुहर्रम के दिन हुई दो गुटों के बीच झड़प का मामला प्रकाश डाला, महूदी गांव के पीड़ित परिवारों से असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्वाशर्मा ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के आवास पर मुलाकात की। 

जहां उन्होंने सबसे महूदी के पीड़ित परिवारों की बात सुनी। मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत एक दर्जन से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बड़कागांव के महुदी में हुए घटना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली।इस दौरान अमन कुमार जो इस वक्त जेल में है उनकी मां और पिता भी उपस्थित रहे. उनसे भी मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्वाशर्मा घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की.उन्हें आस्वस्त किया कि इस लड़ाई में भाजपा सभी हिन्दू परिवारों के साथ है।