Eksandeshlive Desk
Ranchi: राँची। नगर निगम की प्रवर्तन टीम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से सोमवार की सुबह शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
यह अभियान नागा बाबा खटाल से लेकर पिस्का मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी और अवैध निर्माणों को हटाया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल की भी तैनाती की गई।
