अटल बिहारी केवल राजनेता ही नहीं थे बल्कि करोड़ों भारतीयों का आशा विश्वास और आदर्शों के प्रतीक थे: पंकज सिंह

Ek Sandesh Live Politics

Deepak Mishra
लातेहार: भारतीय जनता पार्टी जिला की ओर से वृहस्पतिवार को सुशासन दिवस के अवसर पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ में मनाया गया। जिले के भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर के किया गया। इसके बाद में 2 मिनट का मौन रखकर उनके राष्ट्र-निर्माण में दिये गये अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने की उन्होनें ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी केवल एक राजनेता ही नहीं थे बल्कि करोड़ों भारतीयों की आशा, विश्वास और आदर्शो के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में देश में सुशासन और विकास किया भारत देश ने पूरे विश्व में एक परमाणु शक्ति के रूप में विश्व पटल पर अपना एक अलग पहचान स्थापित किया था।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने “सुशासन दिवस” के मूल संदेश—पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनसरोकार—को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वाजपेयी जी के विचारों और कृतित्वों से आज का राजनीति और प्रशासन को निरंतर प्रेरणा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में जिले के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी की कविताओं और उनके भाषणों का वाचन कर के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित कार्यक्रम में मनिका के पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, रेणु देवी, जिला महामंत्री बंसी यादव, अमलेश सिंह, जिला मंत्री आशा देवी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे, जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान, अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा गोविंद प्रसाद, जिला कार्य समिति सदस्य माया देवी, आनंद सिंह, हरिओम प्रसाद, मनोज प्रसाद, मंडल प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, कार्यालय मंत्री प्रकाश कुमार, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी, भाजपा नेता भागवत सिंह सहित अन्य भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Spread the love