अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

360° Ek Sandesh Live Pitara

आधे दर्जन दुकान और बाउंड्रीवाल ध्वस्त

चतरा : चतरा में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। प्रशासन ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाये गए करीब आधा दर्जन दुकान के साथ साथ बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त कर दिया। बताते चलें कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित सरकारी जमीन पर असामाजिक तत्वों के द्वारा कब्जा कर दुकान का निर्माण किया जा रहा था। इस मामले में प्रशासन के द्वारा कई बार मना करने जे बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। अंततः एसडीओ सुरेंद्र उरांव द्वारा कार्य स्थल पर नोटिस चिपकाकर धारा 144 लगाया गया था। बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं करने पर अंचल अधिकारी अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी बिपिन कुमार दलबल के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे और निर्मित दुकान पर बुलडोजर चला दिया। अंचल अधिकारी ने कहा कि खाता संख्या 68, प्लॉट संख्या 103 का लगभग ढाई कट्ठा जमीन को कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्रशासन के निर्देश के बाद भी कार्य जारी था।

Spread the love