Kamesh Thakur
रांची: कोतवाली थाना की पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर की ब्रिकी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरमान हुसैन उर्फ प्रिंस और सकील उर्फ कारू शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 5.10 अवैध ब्राउन शुगर और नगद 22,280 रूपये बरामद किया है।
रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाये जा रहे शराब एवं मादक पदार्थो के अभियान के क्रम में शुक्रवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमाबाड़ी मैदान में छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान अवैध ब्राउन शुगर 5.10 ग्राम के साथ अरमान हुसैन उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये प्रिंस ने पूछताछ में
ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर सकील उर्फ कारू का नाम पुलिस को बताया। इनके निशानदेही पर मुख्य सप्लायर सकील उर्फ कारू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
