अवैध ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़: दो रेलवे टिकट के साथ एक गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)ने अबैध ई-टिकट कारोबार का भंड़ाफोड़ करते हुये अबैध रूप से रेलवे ई- टिकट की खरीदने -बिचने के आरोप में दीपक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इसके पास से आरपीएफ ने दो रेलवे टिकट बरामद किया है।
रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशपर आरपीएफ लगातार सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में 13 जून को आॅपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध आॅनलाइन टिकट दलाली की सूचना पर एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। यह छापेमारी आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा एवं अपराध शाखा, रांची की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षक, अपराध शाखा रांची लाल बहादुर के नेतृत्व में एवं स्थानीय थाना घाघरा की सहायता से थाना चौक, मुख्य सड़क, घाघरा, जिला-गुमला स्थित दीपक मोबाइल दुकान पर की गई। छापेमारी के दौरान दुकान में एक महिला व एक पुरुष मौजूद पाए गए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम पिंकी देवी और पुरूष ने दीपक कुमार गुप्ता बताया,
पूछताछ में दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत यूजर आईडी से रेलवे ई-टिकट खरीदने व बेचने का अवैध कारोबार करता है। दीपक कुमार गुप्ता की जांच में दो रेलवे टिकट मूल्य अनुमानित पांंच हजार एक सौ रुपये बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फर्जी और डिस्पोजेबल यूजर आईडी का उपयोग कर अतिरिक्त 200-250 लेकर ग्राहकों के लिए टिकट बुक करता है। अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट खरीदने व बेचने के जुर्म में आरोपी दीपक कुमार गुप्ता को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत अभियुक्त बनाया गया।

Spread the love