Kamesh Thakur
रांची: कांके थाने की पुलिस ने राजेश मुंडा को गोली करने के आरोप में दो अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम कुमार सिंह और अजय मुण्डा शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक देशी हथियार, 3 जिंदा गोली बरामद किया है।
डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिंहा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 1अगस्त 24 को चंदवे निवासी राजेश मुंडा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी। इस कांड में राम पाहन सहित अन्य अपराधियों को गिरफ्तार जेल भेजा गया था।
पुलिस रिमाण्ड के दौरान अभियुक्त ने राम पाहन ने बताया कि 1 अगस्त 2024 को कांके थानान्तर्गत चाँदनी चौक पास राजेश मुण्डा गोली मारी गयी थी। इस गोलीकांड में शिवम कुमार सिंह,अजय मुण्डा, शिवम कुमार सिंह का भाई सौरभ कुमार सिंह उर्फ छोटू भी शामिल थे। शिवम कुमार सिंह एवं अजय मुण्डा उर्फ मंत्री द्वारा रेकी किया गया था तथा सौरन कुमार के द्वारा गोली चलायी गयी थी।
राजेश मुण्डा की हत्या के लिए सुपारी उक्त अपराधियों को दी गई थी। उक्त घटना में प्रयुक्त हथियार को पुलिस द्वारा अनुसंधान के कम में सौरभ कुमार से बरामद कर ली गई थी।