अवैध महुआ शराब 115 लीटर जब्त

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

बरकट्ठा/हजारीबाग: गुप्त सूचना के आधार पर बरकट्ठा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घस्कोडीह और झिंगिबराय के जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब के अड्डे पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 115 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और अवैध शराब भट्ठी तथा उपकरणों को विधिवत नष्ट कर दिया।

छापेमारी दल में एसआई कन्हैया और एएसआई उपेंद्र सिंह शामिल थे, जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई दो व्यक्तियों पर की गई है जिसमें सुरेश महतो, पिता जाखड़ महतो, ग्राम घासकोड़ी तथा 

कैलाश महतो, पिता हेमलाल महतो, ग्राम झिंगीबराई शामिल हैं। बरकट्ठा पुलिस ने इस संबंध में थाना कांड संख्या 109/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के पुलिस के प्रयासों को बल मिला है। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है और आगे भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।

Spread the love