अयोध्या में पूजित अक्षत कलश ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर पहुंचा

360° Ek Sandesh Live Religious

Raju Chauhan

धनबाद: धनबाद के धैया क्षेत्र अयोध्या में पूजित अक्षत कलश बुधवार को धैया, ठाकुर कुल्ही श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुंचा। जहां पूजित अक्षत कलश का विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। जिसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर गौ सेवा प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि पूजित अक्षत को नगर के सभी सनातनी घरों में वितरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत 1 जनवरी से 15 जनवरी तक होगी।साथ ही सभी श्री राम भक्तों को प्रभु श्री राम लला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी के दिन पांच दीपक मंदिर में जलाने एवं अपने-अपने घरों में दीपावली मनाने की अपील की गई। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने बताया कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन दुर्गा मंदिर में सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक प्लाज्मा  टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा तथा अखंड राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन 24 घंटे के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भोलानाथ पांडे, लल्लू तिवारी, जेपी एन सिंह, राजेश कुमार सिंह, निशिकांत शुक्ला, संतोष सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह, जयंत मिश्रा, संजय मिश्रा, रंजीत जायसवाल, निमाई दा, विकास कुमार, सुशील मिश्रा, निलेश कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, राजकुमार शर्मा, मनीष जायसवाल, मनीष मिश्रा, विमल कुमार, शुभम, अर्जुन सिंह, सुनील चौरसिया, महिलाओं एवं बच्चों ने भारी संख्या में सहयोग प्रदान किया।

Spread the love