बॉक्साइट की नगरी में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन:-सचिन कुमार

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बूथ संख्या 270/271 मैं बूथ बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। मौके पर 270 बूथ अध्यक्ष निधिकांन्त प्रसाद एवं 271 बूथ अध्यक्ष राजकुमार यादव की उपस्थिति में बूथ बैठक की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि लोहरदगा बॉक्साइट नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 27 सितंबर को लोहरदगा जिला में होने जा रहा है इसी के नियमित इस कार्यक्रम में पूरे लोहरदगा जिला के सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को और उनके आशीर्वचन को सुनने जरूर से जरूर आए। बूथ अध्यक्ष निधि कांत प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आने से अबकी बार झारखंड में भी भगवा लहराएगा। बूथ अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि आने वाले आगामी चुनाव में पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में स्थापित होगी। संकल्प पत्र नगर संयोजक सत्यम कुमार ने कहा कि इस आगामी चुनाव में योगी जी के आने पर हम सबों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इनके मार्गदर्शन पर इस बार भाजपा की सरकार राज्य में बनेगी। मौके पर उपस्थित, राजीव कुमार, नीरज कुमार साहू, बंसी साहू, बैजनाथ प्रसाद, प्रभु प्रसाद गुप्ता, शंकर गुप्ता, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।