बाबा साहब की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाएगी झारखंड कांग्रेस

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : प्रदेश कांग्रेस 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मानव श्रृंखला अंबेडकर चौक से स्वामी विवेकानंद चौक,देवेंद्र मांझी चौक होते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक तक संविधान की प्रति लेकर बनाई जाएगी।

इस संबंध में पार्टी की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को बताया कि कार्यक्रम को लेकर 11 अप्रैल को रांची महानगर,रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश और जिला मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, खिजरी और मांडर, कांके के विधायक समेत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य नेता शामिल होंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अपने आंतरिक एजेंडों के अनुसार धीरे-धीरे भारत के संविधान पर हमला कर रही है। अपने इसी एजेंडे के तहत संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में संशोधन कर रही है। इससे देश की जनता को संविधान से मिले अधिकारों में कटौती हो रही है। संविधान को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था की जगह राजशाही सत्ता स्थापित करने की मंशा भाजपा पूरी करना चाहती है। भाजपा की इस मंशा का विरोध कांग्रेस देशव्यापी स्तर पर कर रही है।

Spread the love