बाबूलाल मरांडी ने कोदईबांक में मांझी थान का किया शिलान्यास

Politics

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को अपने गांव कोदईबांक के मुहाने पर मांझी थान (संताल आदिवासी समाज का पूजा स्थल) का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि संथालों का दो ही पूजा स्थल होता है, एक जाहेर थान और दूसरा मांझी थान ये हमारे संथाल समाज की पवित्र पहचान है। अगर गांव से मांझी थान और जाहेर थान समाप्त हो जाएगा, तो संथाल जाति भी समाप्त हो जाएगी। हम तभी तक संथाल हैं, जब तक हम ज़ाहेर थान-मरांग बुरू को पूजते हैं। जाहेर थान में मरांग बुरू की पूजा संथालों की पहचान है। ठीक वैसे ही, हम पिलचु हाड़म और पिलचु बूढ़ी के वंशज हैं और उनकी आराधना करते हैं। यही हमारी जड़ें, हमारी परंपरा और हमारे संथाल होने की सबसे बड़ी पहचान हैं।

Spread the love