बड़गाईं अंचल में लगे शिविर में निबटाए गए 33 मामले

360° Crime Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची : रांची उपायुक्त के आदेश पर बड़गाईं अंचल कार्यालय में शनिवार को ऑन लाइन पंजी-2 सुधार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 33 पंजी-2 सुधार (परिशोधन) किया गया। इस अवसर पर नव पदस्थापित अंचलाधिकारी विजय कुमार दास ने कहा कि कोई भी रैयत दलालों के झांसे में नहीं आएं,वे कार्यालय आकर मुझसे संपर्क कर अपनी समस्या बताएं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी कार्य बनाना ही सरकार का उद्देश्य है। इस मौके पर अंचल निरीक्षक मिखाईल एन होरो,राजस्व उप निरीक्षक विकास कुमार सिन्हा,कृष्णा पुराण,ऑपरेटर आहवान खांन ने शिविर में अहम भूमिका निभाई।

Spread the love