बाढ़ के पानी में डूबने से 50 वर्षीय सदानंद मंडल की हुई मौत

360° Ek Sandesh Live

SUNIL

साहिबगंज: सदर प्रखंड क्षेत्र के शोभनपुर गंगोता टोला मे रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक 50 वर्षीय सदानंद मंडल पिता महेंद्र मंडल नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक व्यक्ति घर के बगल के ही बथान में रात को सोने के लिए जाया करता था। रविवार सुबह करीब 5 बजे एक बच्चे ने पानी में एक व्यक्ति को तैरता शव देखने के पश्चात लोगों को बताया लोगों ने जा कर देखा तो उक्त व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना कि जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस व सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू को दी गई। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों से मामले की पूछताछ करने की जांच प्रक्रिया में जुट गए। उधर जिप उपाध्यक्ष घटना की जानकारी लेने के लिए शोभनपुर गंगोता टोला पहुंचकर परिजनों से मिला और राहत राशि के रूप में मृतक के परिजनों को नगद 10 हजार रुपए सहायता राशि उपलब्ध कराया। वहीं जिप उपाध्यक्ष ने एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। जहां जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव ने जिला प्रशासन से अपील किया है कि जल्द से जल्द आपदा राहत कोष से मृतक के परिवार वालों को राहत पहुंचाई जाए। जिले में इन दिनों गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने के कारण कई दियारा इलाकों समेत अन्य ग्रामीण व शहरी इलाकों में जल-जमाव की स्थिति है। उधर इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Spread the love