बड़कागांव बुढ़वा महादेव मंदिर संचालन के लिए बनेगी नई मॉनिटरिंग कमेटी

360° Ek Sandesh Live

बड़कागांव : बुढ़वा महादेव पहाड़ पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के संचालन को लेकर कुछ वर्षो से दो समितियों बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समितिह्ण एवं बुढ़वा महादेव सेवा समिति कर्णपुरा क्षेत्रह्ण के बीच विवाद चल रहा है इस मतभेद को मिटाने को लेकर कांडतरी पंचायत भवन में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता आदित्य साहू सोनी एवं संचालन पूर्व मुखिया भीखन महतो ने किया। उपस्थित पंचों एवं जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों की बातों को सुनते हुए सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बुढ़वा महादेव प्राचीन मंदिर स्थल के लिए एक नई मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा जिसके देखरेख में बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति एवं बुढ़वा महादेव सेवा समिति कर्णपुरा क्षेत्र, बुढ़वा महादेव परिसर में विकासात्मक कार्य करेंगे। नई मॉनिटरिंग कमेटी का निर्णय अंतिम निर्णय होगा। इस कमेटी का निर्माण प्रखंड के सभी गांव के चयनित सदस्यों द्वारा किया जाएगा और इसके पदाधिकारी भी उन्हीं में से चुना जाएगा। नई मॉनिटरिंग कमेटी की गठन के लिए संयोजक मंडली का चयन किया गया जिसमें पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुकुटधारी महतो, आदित्य साहू सोनी, भीखन महतो, रंजीत कुमार (मुखिया), रितेश ठाकुर (पसंस), रंजीत चौबे (पसंस), शशि कुमार मेहता, उमेश कु दांगी, बासमती कुमारी, गिनी वर्मा, श्रीकांत निराला, सबूर महतो, कविता कुमारी (मुखिया), रामचरित्र कुमार, प्रभु दयाल ठाकुर हैं। वहीं मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, दामोदर प्रसाद मेहता, सुरेश महतो, बालेश्वर महतो, बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी (समाजसेवी) , अजीत महतो, जय शंकर मेहता, डॉक्टर धनेश्वर मेहता, हुलास प्रसाद दांगी, कीनू महतो, राकेश मेहता, विकाश कुमार, मेवालाल नाग, बीगल महतो, बुद्धिनाथ महतो, जयहिंद महतो, मनोज ठाकुर, योगेंद्र महतो, प्रेमचंद कुमार, हरिहर महतो, मोगल महतो, मुरली महतो, सरजू महतो, अशोक कुमार, प्रकाश कुमार के अलावा कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थें।