बड़कागांव देवी मंडप का होगा जीर्णोद्धार, कमेटी का गठन

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandesh Desk

बडकागांव : बड़कागांव मुख्य चौक स्थित देवी मंडप मंदिर प्रांगण में प्रबुद्ध ग्रामीणों की अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। बैठक में जर्जर हुए मंडप को तोड़कर नए मंदिर निर्माण कराने का निर्णय लिया गया जिसे लेकर मंदिर निर्माण कमेटी का गठन किया गया है। कमिटी का अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद एवं सचिव मनोज गुप्ता को बनाया गया है। संयोजक शशि कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ,उपसचिव दीपक कुमार , उप कोषाध्यक्ष सुबोध जयसवाल, उप संयोजक मेवालाल नाग को बनाया गया है। बैठक में मुख्य रूप से संजय गुप्ता, दामोदर मेहता, रमनेश मिश्रा, लालमणि महतो, रवि प्रसाद जायसवाल ,राजकिशोर सोनी, सरोज कुमार, कालेश्वर राम, जागेश्वर महतो, रामसेवक महतो के अलावा अन्य अनुपस्थित थे।

Spread the love