बड़कागांव के महुदी में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

बड़कागांव/हजारीबाग : मोहर्रम पर्व के दौरान शांति बनाए रखने के उद्देश्य से बड़कागांव महुदी में बड़कागांव पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। इस मार्च में हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद, उपमंडल दंडाधिकारी बैजनाथ कामती सहायक आयुक्त संतोष सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने महुदी की स्थानीय स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त, एसपी और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की।मार्च में प्रमुख रूप से बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी नेमधारी रजक, सहायक उपनिरीक्षक इंद्रजीत कुमार, राकेश खवास, प्रभात कुमार, भगवान सिंह, रामनिवास सिंह और सैकड़ों सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे।

Spread the love