बाेकारो : मुख्यमंत्री पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में हुए शामिल

Politics

आइजी, डीसी, एसपी ने पौधा देकर हेमंत सोरेन का किया स्वागत

Eksandeshlive Desk

बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था की गई थी, परंतु श्राद्ध कार्यक्रम की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) बोकारो प्रक्षेत्र सुनील भास्कर, उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पिता एवं झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी के ससुर स्व. नेम नारायण महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो पहुंचे थे। मौके पर जिला – अनुमंडल – प्रखंड स्तरीय अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Spread the love