Eksandeshlive Desk
बानोः कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सिजांग ग्राम में एक युवक की मौत हो गयी। घटना लगभग शुक्रवार 4 बजे की है। मृतक की पहचान सिमडेगा सिसकारी निवासी बुद्धेश्वर सिंह उम्र 24 वर्ष के रूप में किया गया। घटना की जानकारी कोलिबीरा पुलिस को होने पर शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुद्धेश्वर सिंह बरसलोया अपने जीजा के घर गुरुवार को आया था तथा शुक्रवार को वह अपने घर सिमडेगा सिसकारी जाने के लिए बाइक जे एच -10BD 2253 से घर जा रहा था। इसी क्रम में सिजांग गांव के समीप लचरागढ़ से आ रही अन्य बाइक से टक्कर हो गयी। जिससे बुद्धेश्वर सिंह गिर गया और चेहरे पर गंभीर चोट लगी जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर मामले की सूचना कोलेबिरा थाना को दी गई। कोलिबीरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई तथा मामले की जांच कर रही है।