बैंक कर्मी अभिषेक हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: अरगोड़ा थाना की पुलिस ने एचडीएफसी बैंक कर्मी अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० दानिश (29 वर्ष) मो० अरमान उर्फ बाबु (19 वर्ष)और मो० साहिल (19 वर्ष) शामिल है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिंहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शनिवार को बताया कि अभिषेक कुमार अपने दोस्त प्रिंस के साथ हरमू फल मंडी से अरगोडा अपने घर की ओर लोट रहा था। इसी बीच तीन अभियुक्तों ने अभिषेक कुमार को रास्ते में रोक कर पैसे एवं मोबाईल छिनने की प्रयास किया। जिसका अभिषेक ने विरोध किया। जिसके बाद अपराधियों ने पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।
ज्ञात हो कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू फल मंडी के पीछे शुक्रवार की देर रात अभिषेक कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता क नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने हत्या की घटना के महज तीन घंटे में अन्दर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।