Kamesh Thakur
रांंची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्री दुर्गा मंदिर लेन के रहने वाले ईश्वर चंद्र झा (37 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जो मूल रूप से बिहार के निवासी थे। मृृतक बैंक ऑफ बड़ौदा में रीजनल मैनेजर के रूप में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह की है। ईश्वर चंद्र झा की पत्नी, जो खुद भी भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत हैं, ने अपने पति को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति और पत्नी के बीच कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, हालांकि, आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
