बैंक ऑफ इंडिया की टाटीसिलवे शाखा ने किया 32 लाख का जीवन बीमा मृत्यु दावा निपटान

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : बैंक ऑफ इंडिया की टाटीसिलवे शाखा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण मृत्यु दावा सफलतापूर्वक लाभुक को हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर उप आंचलिक प्रबंधक बनिता महापात्रा, मुख्य प्रबंधक अनुराग वर्मा, शाखा प्रबंधक अजय कुमार, टेरिटरी मैनेजर (सुड लाइफ) शुभम राम एवं क्षेत्रीय प्रमुख (सुड लाइफ) पी. कुमार उपस्थित रहे। बैंक के ग्राहक स्वर्गीय अमित मुंडा ने वर्ष 2024 में सुड लाइफ की जीवन बीमा पॉलिसी ली थी।

वर्ष 2026 में उनके आकस्मिक निधन के उपरांत, सुड लाइफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामिती ज्योति देवी को 30 लाख रुपये का मृत्यु दावा भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गई। कुल 32 लाख रुपये की यह आर्थिक सहायता शोकाकुल परिवार के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी तथा उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैंक ऑफ इंडिया एवं सुड लाइफ अपने ग्राहकों की सुरक्षा और कठिन समय में उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

Spread the love