Mustafa Ansari
रांची : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के फुरहुरा टोला निकट उतरायण वास्तु बिहार जयंती फ्लैट में चंद्र मोहन गिरी के आवास का अज्ञात बदमाशों ने रात में घर का ताला तोड़कर नकद और सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसके आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश करना शुरू कर दी है। सुत्रों द्वारा मिली जनकारी के अनुसार बदमाश घर के तीन ताले को काटकर बड़े आराम से घर के अन्दर कमरों में घुसकर बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर ले गये। यह सब मामला,सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुंभ नहाने के लिए गया है परिवार के सभी सदस्य। फिंगर प्रिन्ट लेकर स्थानीय पुलिस ने सभी कमरों की वीडियोग्राफी व अगल-बगल पूछताछ किया। इधर स्थानीय पुलिस ने सप्ताह दिन के अन्दर घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
