Kamesh Thakur
रांची: खलारी थाना की पुलिस ने बंद घर में घुसकर चोरी के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पवन कुमार राम उर्फ श्याम कुमार राम है। वह खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाधौडा का रहने वाला है। इसके पास से चोरी का मोटरोला कम्पनी को स्मार्ट मोबाइल फोन को बरामद किया है।
ज्ञात हो कि 08 फरवरी 2024 को अकबर हुसैन के बंद घर में घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे।
इस संबंध में अकबर हुसैन ने अज्ञात चोरों के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी करने के मुख्य आरोपी पवन कुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।