बंद घरो में चोरी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, पांच गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: कांके थाना पुलिस ने बंद घरो में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अरूण कुमार शर्मा,रोहित कुमार,संतोष सोनी, सन्नी कुमार साहु और आलोक कुमार सिंह सभी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले शामिल है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के सामान को बरामद किया।
डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिंहा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कांके थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुरम कॉलोनी में बंद घर में अज्ञात अपराधियों के द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था।
चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुये अपराधियों की गिरफ्तारी के लिएडीएसपी मुख्यालय, प्रथम के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये गुप्त सूचना के आधार पर
पिस्का मोड़ आईटीआई बस स्टैण्ड के पास से अरूण कुमार शर्मा और रोहित कुमार,रांची चोरी के सारे सामान को एक बैग में डालकर बेचने हेतु अन्यत्र भाग रहे है, जिन्हें पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये हुए अपराधी से पुछताछ करने पर घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि 28 अगस्त को एक्टिवा स्कूटी रजि नं0-जेएच 01 एफई 2303 में बैठकर योजना के तहत कांके की ओर गये तथा घुम-घुमकर बंद घर की खोजबीन कर रहे थे।
अपराधियो ने बताया कि कांके के जगतपुरम कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे सोना-चांदी का सामान को लेकर रातू में चले गये। तीन चार दिन इंतजार करने के बाद चोरी के सामान को न्यू मधुकम निवासी संतोष सोनी से बेचने के लिए संपर्क किया। जिसपर वह तैयार हो गया। इसके बाद अपराधी सामान लेकर आईटीआई बस स्टैन्ड, पिस्का मोड़ के पास ज्योहीं पहुँचे तो तो ही पुलिसकर्मी द्वारा चोरी के सभी समानों के साथ इनलोगो को पकड लिया गया। पकडाये अपराधकर्मियों के निदशानदेही पर संतोष सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है।

Spread the love