MUSTFA
मेसरा (रांची): भक्ति जब उत्सव बन जाए, तो नजारा बारीडीह जैसा होता है। ओरमांझी प्रखंड के प्राचीन देवी मड़ई बारीडीह में मां भगवती के त्रिशूल प्रतिस्थापना का तीन दिवसीय अनुष्ठान किसी ‘भक्ति कार्निवल’ से कम नहीं रहा। तीसरे दिन भक्ति जागरण और झांकियों ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा इलाका मां के जयकारों और घुंघरुओं की गूंज से सराबोर हो गया।
मधु सिंह के सुरों का जादू और झूमते श्रद्धालु
तारा जागरण मंडली के कलाकारों— मधु सिंह, आनंद पाठक, कविता और खुशबू ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। जैसे ही मधु सिंह ने गाया— “छन छन बाजे रे मईया की पैजनिया”, पंडाल में मौजूद क्या महिला और क्या पुरुष,सब अपनी सुध-बुध खोकर झूमने लगे। झांकियों में “मईया मोरो करा दो शादी” और “बजा दिया बजरंगबली ने राम नाम का डंका” ने दर्शकों को सीट से उठकर नाचने पर मजबूर कर दिया। भक्ति के इस महाकुंभ में हाजिरी लगाने कई गणमान्य पहुंचे। मुख्य रूप से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, डॉ. पारसनाथ महतो, जिप सदस्य सरिता देवी, पुरोहित शैलेंद्र मिश्र, जिप सदस्य कमिश्नर मुण्डा, पंसस शशि मिश्रा, पूर्व मुखिया रेखा देवी, उपमुखिया बनवारी लाल साहु, भाजपा रांची जिला ग्रामीण पूर्वी अध्यक्ष धीरज कुमार, पूर्व उपप्रमुख जयगोविंद साहु, अमरनाथ चौधरी, प्रमोद सिंह, मनोज चौधरी, श्याम किशोर महतो, अजित कुमार साहु, डॉ. प्रदीप कुमार, नितिश कुमार, भीम मुंडा, दुर्गा चरण साहु, कैलाश पाहन और दिलीप साहु ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इन ‘सारथियों’ ने सफल बनाया अनुष्ठान
इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे एक पूरी टीम की मेहनत रही। समिति के अध्यक्ष मानकी राजेन्द्र साही,ग्राम प्रधान मानकी जयनारायण सिंह,सचिव सिकन्दर महतो और कोषाध्यक्ष विजय महतो ने कमान संभाली। मुख्य पुजारी बाबूराम पाहन की देखरेख में विधिवत पूजा संपन्न हुई। साथ ही शारदा प्रसाद, संजय महतो, धनंजय महतो, विजय महतो, रुपेश महतो, पंकज महतो, मनोज महतो, रोहित महतो, कलेश महतो, फुलेन्द्र महतो, रामकुमार पाहन, बलराम पाहन, पहलाद पाहन, बढन मुण्डा और महेश पाहन सहित मां के अनन्य भक्तों ने दिन-रात एक कर इस तीन दिवसीय अनुष्ठान को ऐतिहासिक बना दिया।
