बडा अखाड़ा में श्रीमद भागवत महापूराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह गुरू दिक्षा समारोह का हुआ आयोजन

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

हजारीबाग: शहर के बडा अखाड़ा परिसर में श्री राधा रानी भक्त मण्डली एंव धर्म सभा के अध्यक्ष महंत विजयानन्द दास के संयुक्त तत्वावधान में वैष्णव परंपरा का निर्वहन कर श्रीमद भागवत महापूराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह गुरू दिक्षा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं भाजपा नेत्री सह ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका शेफाली गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। श्री राधा रानी भक्त मण्डली एंव धर्म सभा के अध्यक्ष महंत विजयानन्द दास ने सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह की शुरुआत कलश स्थापना, वेदी पूजन, वैदिक पूजन एवं मुल पाठ कथा प्रवचन के साथ हुई। बड़ी संख्या में इसमें महिला एवं पुरूष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने यज्ञ कार्यक्रम के संध्या आरती में सम्मिलित होकर सभी की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है जिससे आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है और विश्व का कल्याण होता है।

Spread the love