बदलती अंतराष्ट्रीय परिस्थिति से नेपाल अछूता नहीं रहने वाला : प्रधान सेनापति

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

काठमांडू : नेपाली सेना के प्रधान सेनापति जनरल अशोक सिग्देल ने सैन्य कमांडरों की बैठक में सोमवार को कहा कि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बदलती अंतराष्ट्रीय परिस्थिति के असर से नेपाल अछूता नहीं रहने वाला है। जिस तीव्र गति से अमेरिकी नीति में परिवर्तन हो रहा है, उसका सीधा असर नेपाल पर भी होने वाला है।

नेपाली सेना के सभी कमांड के प्रमुख और सभी उच्च अधिकारियों के सम्मेलन में प्रधान सेनापति ने कहा कि बदलती भू राजनीतिक परिस्थिति का बड़ा असर नेपाल की सुरक्षा चुनौतियों पर भी होने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच तनाव कम होना दक्षिण एशिया के लिए ही सुखद खबर है, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ती नजदीकी और भारत के इन दोनों देशों के तनाव भरे संबंध से नेपाल की सुरक्षा चुनौती बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा सुरक्षा के लिहाज से चुनौती भरी है। प्रधान सेनापति ने कहा कि नेपाल अपनी भूमि को किसी भी दूसरे देश के खिलाफ प्रयोग नहीं होने देने के लिए प्रतिबद्ध है। नेपाली सेना इसके लिए मुस्तैद होकर दिन रात लगा रहता है। जनरल सिग्देल ने कहा कि खुली सीमा का फायदा उठाकर कोई अराजक तत्व अगर भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं करे, इसके लिए हमें हमेशा सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि नेपाल में विदेशी आर्थिक प्रलोभन के चलते तेजी से हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने और इस्लामिक कट्टरपंथियों को नेपाल की भूमि का दुरुपयोग ना करने देने के लिए राजनीतिक स्तर पर एवं सरकारी स्तर पर भी और अधिक कड़े नीति नियम बनाने की आवश्यकता है।

Spread the love