बीआईटी, मेसरा में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज

360° Education Ek Sandesh Live

sunil

Ranchi : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा, रांची का फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी विभाग 28 और 29 अगस्त, 2025 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। इस कार्यशाला को अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान प्रतिष्ठान (एएनआरएफ), भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस कार्यशाला का उद्देश्य कमज़ोर बुनियादी ढाँचे और अनुसंधान सुविधाओं वाले शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों को लाभ पहुँचाना है। इस कार्यशाला के संयोजक डॉ. अभिमन्यु देव ने बताया कि यह कार्यशाला समाज के लिए अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगी।

Spread the love