बीआईटी मेसरा में हुआ बिटमुन 26 का आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live

Reporting & Edit by Sunil


रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा की यूनाइटेड इंजीनियर्स स्पीकिंग एंड क्विज़िंग आॅर्गनाइजेशन की ओर 23 से 25 जनवरी तक संस्थान स्तरीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन बिटमुन 26 का आयोजित हुआ । उद्घाटन सत्र की शुरूआत संस्थान प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान एक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसके पश्चात प्रतिनिधियों और विभिन्न समितियों के अध्यक्षों के बीच खुला प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया। बिटमुन 26 के अंतर्गत कुल छह समितियों का आयोजन किया गया। आर्यन राज, महासचिव, बिटमुन 26 ने अपने संबोधन में सपनों, संवाद और कूटनीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उद्घाटन सत्र का समापन किया तथा सम्मेलन के औपचारिक आरंभ की घोषणा की। इस अवसर पर गणेश रेड्डी, सचिव, संयुक्त राष्ट्र वैश्विक समझौता नेटवर्क, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डीन, छात्र कल्याण; डॉ. दिलीप कुमार उपाध्याय, एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण; डॉ. गौतम शांडिल्य, एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण; डॉ. प्रेम प्रकाश, संकाय सलाहकार, यूनेस्क्वो; तथा डॉ. विशाल एच. शाह, एसोसिएट प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग, बीआईटी मेसरा उपस्थित थे यह सम्मेलन नीति, शासन और वैश्विक विषयों पर संरचित वाद- विवाद, विचार-विमर्श और सक्रिय सहभागिता का एक सशक्त एवं प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

Spread the love