बीबीएमकेयू में स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

360°

Eksandeshlive Desk

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में मंगलवार को झारखंड के पुरोधा और शिक्षाविद् कहे जाने वाले स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद, जयराम महतो, चंद्रदेव महतो, शत्रुघ्न महतो, उमाकांत रजक और अनूप सिंह उपस्थित रहे।

इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो एक युग पुरुष थे, उनके शिक्षा और संघर्ष का सह सम्मान किया गया है। विश्वविद्यालय एक आदर्श के रूप में पहचान बनाए, झारखंड उच्च शिक्षा में अभी कुछ पीछे है, इसे हमे आगे लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो झारखंड के पुरोधा है शिक्षाविद् है, हमलोग सभी महापुरुषों को सम्मान दे रहे है। शिक्षा ने क्षेत्र में चाहे सरकारी स्कूल हो या कॉलेज सभी क्षेत्र में छात्र अच्छे कर रहे है।