बीरगंज के प्रसिद्ध गहवा माता मंदिर परिसर में निःशुल्क भोजन का वितरण

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : भारत-नेपाल के सीमावर्ती नगर बीरगंज में स्थित प्रसिद्ध गहवा माता मंदिर के परिसर में शनिवार को बृहस्पति फाउंडे‌शन नेपाल द्वारा माइ स्थान में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार ध्रुव देव सिंह ठकुरी, विशिष्ट अतिथि गहवामाई रथ यात्रा समिति के महासचिव पप्पू गुप्ता, समाजसेवी विजय शर्राफ (आदर्श होटल), धनश्याम उपाध्‌याय थे।

फाउंडेशन के सहयोगियों रवि कांत दुबे, ओम गुप्ता, पायल चौधरी, रजनी कांत दुबे, खुशबू चौधरी, नीतू चौधरी, लक्ष्मी साह, मुकेश रौनियार, दीपक साह आदि ने कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभायी। बृहस्पति फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्योतिष सम्राट डॉ. पुरुषोत्तम दुबे ने बताया कि 135 व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन कराया गया। कार्यक्रम का सहजीकरण फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष चंदन पंडित ने किया।

Spread the love