बीसीआइ प्लेटिनम की बैठक में नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : बीसीआइ प्लेटिनम की बिजनेस बैठक रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष सुनील कालारा, सचिव रोहन साहा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अरविंद आर्या ने संस्था की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि बीसीआइ प्लेटिनम केवल एक व्यावसायिक मंच नहीं, बल्कि एक मजबूत नेटवर्क है, जो सदस्यों के बीच विश्वास, सहयोग और अवसरों का सेतु बनाता है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में रेफरेंस आधारित कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे संगठित रूप देना समय की आवश्यकता है। रेफरेंस कारोबार को और अधिक सशक्त एवं संगठित करने की दिशा में संस्था निरंतर कार्य करेगी।

मेंटर किशोर मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मिलजुल कर काम करें, ताकि संस्था लगातार आगे बढ़ता रहे। सभी पदाधिकारी और सदस्य एक-दूसरे के सहयोगी बनकर काम करें, तभी संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और मजबूत नेटवर्किंग के माध्यम से बीसीआइ प्लेटिनम निश्चित रूप से सफलता की नई मिसाल स्थापित करेगा। बीसीआइ के एमडी धीरज ग्रोवर ने कहा कि बीसीआइ को एक मुकाम पर ले जाने का सपना है। लोग इससे जुड़ते जा रहे है और परिवार का विस्तार से तेजी से हो रहा है। बैठक में पिछले माह हुए कारोबार की समीक्षा की गयी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण सोनाली चौधरी ने दिया। इस अवसर पर एमडी धीरज ग्रोवर, निदेशक अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, डॉ सजीत कुमार निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार, जुली कुमारी, अमर बाजोरिया, सुबोध कुमार वर्मा, राजीव शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love