बेस्ट नागपुरी सिंगर अवार्ड से सम्मानित किए गए प्रसिद्ध कलाकार इग्नेश कुमार

360° Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची : जिले के कांके प्रखंड मुरुम गांव निवासी सह झारखंड का प्रसिद्ध नागपुरी गायक इग्नेश कुमार को बेस्ट नागपुरी सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मशहूर गायक इग्नेश कुमार को यह खिताब 23 फरवरी 2025 को खूंटी स्थित एसएस गर्ल स्कूल सभागार में अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ रांची के द्वारा दिया गया है। और यह सम्मान उन्हें नागपुरी लोक गीत-संगीत और गायन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड रांची के 30वें वर्षगांठ पर आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव सह सम्मान समारोह में उक्त चयन समिति के कोऑर्डिनेटर आशुतोष भगत,महासचिव मार्शल बारला और अध्यक्ष तपन कुमार घोष के अलावे संपूर्ण झारखंड से आए अन्य गणमान्य गणों की मौजूदगी में दिया गया है।

वहीं महासंघ द्वारा कला,संस्कृति,साहित्य, खेल,पत्रकारित व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया है। सम्मान पाकर इग्नेश कुमार बेहद खुश हैं। श्री कुमार ने कहा कि यह सामान मुझे नहीं बल्कि संपूर्ण रांची व झारखंड वासियों को मिला है। और आपका भाई आपका बेटा को जो इतनी बड़ी सम्मान से नवाजा गया है इसका श्रेय आप लोगों को जाता है। आप लोगों का स्नेह प्यार दुआ और आशीर्वाद का फल है कि आज हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मेरा यह सम्मान पूरे झारखंड समेत मेरे कांके प्रखंड वासियों को समर्पण करता हूं। इधर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। साथ ही उन्होंने महासंघ के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की है।