भाई ने की फुफेरी बहन की धारदार हथियार से मारकर हत्या, फिर की खुदकुशी

Crime

Eksandeshlive Desk

पलामू : पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बहन की हत्या करने के बाद एक भाई ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना बखारी रेलवे लाइन और पिपरडीह गांव की है। रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद हुआ, जबकि गांव में युवक के घर के कमरे में बेड से लड़की का शव मिला। लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। शव खून से लथपथ पाई गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या और खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

युवक की पहचान पिपरडीह गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह(23 ), पिता स्वर्गीय शिव शंकर कुमार सिंह और लड़की की शिनाख्त खुशबू कुमारी (16), पिता दीपक सिंह के रूप में हुई है। लड़की लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरामी की रहने वाली थी। हत्या करने वाला युवक लड़की का बुआ का लड़का था। मृतका ममेरी बहन थी। बिट्टू और उसके परिवार के लोगों ने काम करने के लिए एक सप्ताह पहले खुशबू को घर बुलाया था। घटना देर रात की बताई गई है। लड़की की मौत की जानकारी सोमवार सुबह हुई। युवक का शव भी घर से दो किलोमीटर दूर रेलवे लाइन से सुबह बरामद हुआ है। मरने वाला युवक ग्रेजुएशन किया था। उसके दो और भाई हैं। सदर थाना प्रभारी लाल जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने पहले नाबालिक लड़की की हत्या की उसके बाद खुद भी ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी तड़के सुबह करीब 3:00 बजे मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। पहले लड़की शव बरामद किया गया। बाद में पता चला कि युवक का भी शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। दोनों फुफेरे भाई बहन थे। घटना के समय दोनों एक ही कमरे में थे। मामला प्रेम प्रसंग प्रतीत होता है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love