Mustafa Ansari
रांची: ईद,सरहूल और रामनवमी का त्योहार लगातार एक ही साथ में पड़ने के कारण संभ्रांत लोगों ने एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। ओरमांझी के ईरबा (करमा) निवासी सह वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल सत्तार अंसारी ने हिन्दू व मुस्लिम समाज से मिलजुलकर सभी पर्व-त्योहारों को मनाने की अपील करते हुए आपसी सद्भाव और भाईचारा को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि जरा सा मुस्कुराएं हम जरा सा मुस्कुराना तुम,,गले तुमको लगाएं हम गले हमको लगाना तुम। चलो ऐसा करें मिलजुल कर दोनों बांट ले खुशियां,इधर ईद की नमाज पढ़े हम उधर सरहूल व रामनवमी मनाना तुम। आगे कहा कि भारत की प्राचीन मान्यता रही है कि आपस में सभी लोग मिलजुल के एक दूसरे के त्योहार में शरीक होते रहे हैं। यही गंगा जमुनी तहजीब की पहचान है।
