भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का दिया संदेश

360° Ek Sandesh Live Religious

Mustafa Ansari

रांची: पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर एवं थाना प्रभारी मेसरा ओपी ने जिले के बीआईटी मेसरा ओपी थाना परिसर में शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक कर रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया। साथ ही इस रामनवमी में कोई भी ऐसा माहौल नहीं बने,जिससे की आपसी सौहार्द खराब हो इसको ध्यान में रखते हुए इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि थाना क्षेत्र के किसी भी गांव में किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं है। ना ही किसी तरह की मतभेद है। दोनों समुदाय के लोग आपस में भाईचारे के साथ सभी पर्व त्योहार को मनाते हैं। और रामनवमी के त्योहार में मुस्लिम धर्मावलंबी भी हिंदुओं के साथ मिलकर रामनवमी का त्योहार मनायेंगे।

बैठक में इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने ग्रामीणों से रोड,नाली सहित निर्धारित रूट लाइन में किसी तरह की परेशानी के बारे में भी जानकारी लिया। ग्रामीणों ने आम पब्लिक और प्रशासन के बीच तालमेल बनाते हुए किसी भी कार्य को करने की बात कही। बैठक में जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो,प्रखंड प्रमुख एस मुंडा,मुखिया साधो उरांव,मुखिया कुशल मुंडा,उप मुखिया मझर अंसारी,पंसस एम महतो,पूर्व मुखिया गंगा करमाली,मनरखन महतो,पुअनि अभय कुमार,राधा चरण सिंह,अंजुमन के सदर अब्दुल रज़्ज़ाक़ अंसारी,टीपू महतो,भगवान शेखर,महफूज आंसारी, करमु मुंडा(ग्राम प्रधान),जावेद अख्तर अंसारी,बालमुकुंद सिंह,श्रवण लोहरा, मुस्ताक अंसारी,संदिप कुमार आदि लोग मौजुद थे।