by sunil
रांची : भाजपा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष विनय महतो (धीरज) के अध्यक्षता मे परिवर्तन यात्रा की तैयारी बैठक शगुन मैरेज हॉल बोड़ेया रोड, चिरौदी रांची में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक भगत ने कहा कि हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा की परिवर्तन यात्रा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में खूंटी से 22 सितम्बर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा पांचवें दिन ग्रामीण जिला में मांडर विधानसभा में प्रवेश करेगी। अगले दिन हटिया फिर बेड़ो, तमाड़ विधानसभा, सिल्ली विधानसभा, खिजरी विधानसभा होते हुए कांके विधानसभा में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान कई जगह रोड शो एवं जन सभाऐं होंगी। जिसमें केंद्र के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक का विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने, संचालन नरेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अनिल टाईगर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह महागामा पूर्व विधायक शामिल हुए। बैठक में कांके विधायक समरीलाल, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन पूर्व गंगोत्री कुजूर, डा राकेश भास्कर,पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र महतो,रंधीर चौधरी, कांके विधानसभा प्रभारी शशि भूषण भगत,प्रीतम साहू,प्रभुदयाल बड़ाइक ,मनोज चौधरी,सुधाकर चौबे, मुन्नी देवी माधुरी देवी ,लक्ष्मण साहू, भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, कमलेश राम, स्वामी देवेंद्र, रामकुमार दुबे,सत्यदेव मुंडा, नसीबलाल महतो,रामसाय मुंडा, शशि मेहता, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, अनुराधा मुंडा, हिंदिया टोप्पो, किरण देवी,अजय तिवारी,प्रभात भूषण समेत मण्डल प्रभारीगण, जिला मोर्चा अध्यक्षगण, महामंत्री, छह विधानसभा प्रभारी, प्रवासी प्रभारी, विस्तारक सहित अन्य शमिल थे।