भाजपा ही महिला सशक्तिकरण केलिए संकल्पित और समर्पित: मंजू कुमारी

360° Ek Sandesh Live Politics


by sunil
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवम जमुआ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी ने आज अपने पिता एवम पूर्व विधायक सुकर रविदास एवम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुकर रविदास जनसंघ काल से पार्टी के नीतियों कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। दो बार 1977 एवम 1995में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि यह परिवार भाजपा से जुड़ा परिवार है। पिता और पुत्री दोनो का पार्टी में शामिल होना एक प्रकार से घर वापसी है। मंजू कुमारी की योग्यता,अनुभव एवम परिश्रम का लाभ पार्टी को मिलेगा।भाजपा क्षेत्र में और मजबूत होगी। हिमंत विश्व शरमा ने कहा कि झारखंड से भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को हटाने, राज्य में सुशासन को स्थापित करने केलिए सबका साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो साथी छोड़ गए हैं उन्हें फिर से वापस लाकर झारखंड में नया सवेरा लाना है,विकसित झारखंड बनाना है। झारखंड को कुशासन से मुक्त करवाने केलिए भाजपा सभी वर्गों,राज्य के शुभचिंतकों से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करती है। डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण केलिए संकल्पित और समर्पित है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की करोड़ों महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही हैं। कहा कि जनधन खाता हो,शौचालय निर्माण हो,प्रधानमंत्री आवास हो या तीन तलाक की समाप्ति सभी ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार भी प्रदेश में महिला कल्याण केलिए समर्पित रही है। कहा कि देश और प्रदेश का भला भाजपा ही कर सकती है,परिवारवादी सोच की पार्टियां नहीं।