भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकाल राहुल गांधी का पुतला फूंका

360° Ek Sandesh Live Politics

Mukesh Kumar
नामकुम: राहुल गांधी व कांग्रेस के हिंदू विरोधी नितियों को लेकर बुधवार को पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम का भाजपा खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा के नेतृत्व करते हुए भाजपा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सांसद समाधान केंद्र से राहुल गांधी कि शव यात्रा निकालते हुए सदाबहार चौक पर पुतला फूंका।
इस दौरान अशोक मुंडा ने कहा सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा हिंदू समाज के बारे में दिए गए गलत बयान से पूरे देश के हिंदू समाज आक्रोशित हैं। कहा एक सांसद के द्वारा इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान दिया जाना दर्शाता है कि कांग्रेस एवं उनके नेता राहुल गांधी एवं विपक्षी दलों को हिन्दुओं से कितनी नफरत है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जेलैंद्र कुमार , ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,जिप सदस्य रामअवतार केरकेट्टा, रितेश उरांव,समीर राय,शंकर सिंह मुंडा, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, बिरसा पाहन,गोपाल चौधरी,अरविंद कुमार ,सुबोध सिंह टनटन, प्रज्ञा भारती, पुष्पा चौधरी, राजू लकड़ा ,विकास सिंह,सरोज राय, राजू लकड़ा, दुर्गा देवी ,प्रियंका शशि,एनपी सिंहा, मीनू सिंह, अरुण कोरियर ,जयंती देवी ,मुन्ना टोप्पो राजेंद्र ठाकुर, शिल्पी शालिनी ,बरमाली महतो कौशल सिंह हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है।

Spread the love