भाजपा कार्यकतार्ओ ने हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

360° Ek Sandesh Live Politics


by sunil
Ranchi / kanke : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम आक्रोश महारैली में भाजपा कार्यकतार्ओं को पुलिस प्रशासन के तरफ से जगह जगह पर कंटीले बेरिकेटिंग लगा कर सभा स्थल तक पहुचने में रोकने और आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकतार्ओं के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इसी कड़ी में कांके पुलिस स्टेशन के नजदीक, लक्ष्मण चौक के समीप कांके, पिठौरिया और मेसरा मंडल के बैनर तले सैकड़ो भाजपा कार्यकतार्ओं के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा हाथों पर तख्ती ले कर पुलिस प्रसाशन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल टाईगर ने कहा कि राज्य सरकार के वादा खिलाफी, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों को ले कर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य से लाखों कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी रांची पहुंच रहे थे। लेकिन राज्य की तानाशाही सरकार हमारी आवाज को दबाने के लिए जगह-जगह पर कंटीले तार के बेरकटिंग कर कार्यकतार्ओं को राजधानी पहुंचने से रोकी। वही पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यकतार्ओं पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठी चार्ज भी करवाया। राज्य में हेमंत सोरेन, तानाशाही सरकार चल रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी चुप बैठने वालों में से नहीं है और ना डरने वाली है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। हेमंत सोरेन को अपने एक एक वादे का हिसाब जनता को देना होगा। निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव पर झारखंड की जनता इसका हसाब इस गठबंधन की सरकार से लेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, पूर्व अध्यक्ष रामलखन मुंडा, नसिबलाल महतो, इम्तियाज अहमद मंडल पिठौरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो, मेसरा मंडल अध्यक्ष महानंद महतो, रणधीर केशरी, पूर्व राजा महतो, मुकेश यादव ,लक्ष्मण साहू, प्रदेश ठानो मुंडा,संजीत सिंह,अनुज कुमार,बिहारी यादव, शंकर महतो, सुरेंद्र गोप,पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, सूचित सिंह ,हरे कृष्णा महतो,सुषमा देवी, बनिता मेहता,उदय,कुमार, चेतन ठाकुर, शिव चरण करमाली, सलखु महतो,अविनाश चौबे,तुलसी महतो के साथ साथ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।