भाजपा के नेताओं ने जीत का किया दावा

360° Ek Sandesh Live Politics States

Eksandesh Desk

जमुआ: मतगणना के पूर्व  कोडरमा भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी एवं गिरिडीह भाजपा के वरिष्ठ नेता साहेब महतो की अगुवाई में सोमवार को जमुआ चौक पर साझा बयान जारी कर कोडरमा सहित झारखण्ड के सभी 14 सीटों पर जीत का दावा किया। बयान जारी करने वालों में कोडरमा के संयोजक रामचन्द्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी पीयूष शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, जमूआ के साहेब महतो एवं अशोक राउत थे। नेताओ ने कहा पूरे देश मे मोदी की आंधी है।कहा कि मोदी जन जन के नेता हैं। नेताओं ने कहा कि मोदी विश्व के सबसे ताकतवर, लोकप्रिय और ईमानदार नेता हैं।