भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य साहू बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live Politics

रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर रांची प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पदाधिकारियों,सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने आदित्य साहू का किया स्वागत। दशहरा बीतते ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अपने महत्वपूर्ण फैसले के तहत झारखंड भाजपा के लिए नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सांसद आदित्य साहू की घोषणा की। तुरंत बाद श्री साहू को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत है। श्री मरांडी ने कहा कि श्री साहू बूथ स्तर से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। लंबा राजनीतिक अनुभव है, संसदीय कार्यों का भी अनुभव भी एक सांसद के रूप में है। झारखंड भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने नए दायित्व के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी कांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ,डॉ रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश, रघुवर दास , अर्जुन मुंडा चंपई सोरेन,मधु कोड़ा,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,यदुनाथ पाण्डेय,के प्रति भी अपनी कृतज्ञता प्रकट की। मौके पर श्री साहू ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति वे सदैव आभारी रहेंगे। मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता बनकर ही पार्टी का कार्य करता रहूंगा। पार्टी की जिम्मेवारी बदलती रहती है लेकिन कार्यकर्ता भाव कभी नहीं बदलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए सर्व स्पर्शी,सर्व समावेशी संगठन बनाने के लिए कार्य करता रहूंगा। जिन्होंने उनके ऊपर बड़ा भरोसा जताया है। श्री मरांडी ने कहा कि श्री साहू एक अनुभवी नेता, संगठन को मिलेगी मजबूती। श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। राज्य में पार्टी और मजबूत होगी।

Spread the love